जहानाबाद, मई 14 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में बाल विद्या निकेतन के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल की छात्रा सुप्रिया शौर्य ने 91.8 अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। वहीं विद्यालय की कई छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। ब ेहतर रिजल्ट पर विद्यालय के निदेशक डा. अनिल कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुएउज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के सुप्रिया शौर्य ने 91.8 अंक लाकर स्कूल टॉपर रही है। वहीं विशु कुमार 88.8 अंक लाकर दूसरे स्थान, सरस्वती कुमारी 86.4 लाकर तीसरे स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई इंटरमीडीएट में शांतिकुंज के बच्चे रहे अव्वल इसके अलावा तुनीर तुनिष्क ने 85.4 प्रतिशत, पीयुष गोस्वामी 84. 8 प्रतिशत, वैष्णवी कुमारी 88.2 प्रतिशत, अनुकृत...