मधुबनी, दिसम्बर 8 -- लदनियां,निज संवाददाता। महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्यविद्यालय के दो प्रतिभागी छात्रों का चयन मधुबनी स्थित रीजनल सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में किया गया। छात्र देव राज कुमार व ऋषि कुमार का चयन अपने प्रोजेक्ट आधुनिक एग्रीकल्यर मैथडके लिए किया गया है। ये छात्र अब इसी महीने की तारीख 20 व 21 दिसंबर को मधुबनी में ही आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में भाग लेंगे। क्रमश: वर्ग सप्तम व अष्टम में अध्ययनरत इन चयनित छात्रों को डीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर छात्र के गाइड एचएम प्रेमनाथ गोसाई, शिक्षक जीबछ कामत व भोगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर व बीईओ अमितेश कुमार ने छात्रों की इस सफलता पर छात्र व विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.