बाल विज्ञान के रिसोर्स पर्सन प्रशिक्षित किए गए
मिर्जापुर, जुलाई 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रविवार को राज्य शिक्षा संस्थान, प्रयागराज में किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद एवं राज्य आयोजक संस्था विकास प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जिलों के जिला समन्वयकों और अकादमिक समन्वयकों ने भाग लिया। राज्य समन्वयक डा. एसके सिंह ने जनपदों में बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन, जिला समिति गठन और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को जोड़ने की जानकारी दी। मिर्जापुर के जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2006 से अब तक जिले के 41 लघु शोध पत्र राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- बाल वैज्ञानिकों से स्थानीय समस्याओं पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.