अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़। अलीगढ़ के राजकीय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आयोजन की शुरुआत जुलाई से ब्लॉक स्तर पर होगी। जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं 16 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद सितंबर से 31 अक्तूबर तक जिला स्तर, नवंबर से 15 दिसंबर तक राज्य स्तर तथा दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...