बाल विज्ञान कांग्रेस में 150 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण
अंबेडकर नगर, अगस्त 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की अभिनव गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत मार्गदर्शक शिक्षकों की अभिमुखीकरण कार्यशाला सोमवार को डॉ एके पब्लिक स्कूल अकबरपुर के सभागार में आयोजित हुई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने किया। डीआईओएस ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों में लर्निंग बाई डूइंग की भावना विकसित होती है। इससे विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। जिला समन्वयक निरंजन लाल ने जनपद के परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों से पहुंचे करीब 150 मार्गदर्शक शिक्षकों को सतत विकास के लिए विज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.