बाल विज्ञान कांग्रेस में संत कबीर हाईस्कूल के बच्चे देंगे भागीदारी
हाजीपुर, अगस्त 19 -- बाल विज्ञान कांग्रेस में महुआ के संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर के बच्चे भागीदारी निभाएंगे। जिसमें वह अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करेंगे। इसको लेकर बुधवार को स्कूल में बाल विज्ञान कांग्रेस से जुड़े लोगों के साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित साइंस फोर सोसायटी के जिलाध्यक्ष प्रो.नवल किशोर शर्मा ने बच्चों में विज्ञान के प्रति सोच अव्वल करने के लिए जोश भरे। वही समिति की सीमा सिंह ने कहा कि यहां के बच्चों में वैज्ञानिक सोच है। वह इस सोच को अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान उन्होंने विज्ञान शिक्षकों से बात की और बाल विज्ञान कांग्रेस में पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने को कहा। यह भी पढ़ें- बैठक में विज्ञान संगोष्ठी को लेकर शिक्षकों को दी गई जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.