गोंडा, अगस्त 6 -- गोण्डा, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारियों के तहत मार्गदर्शक शिक्षक कार्यशाला आयोजित की गई। सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में जिले के 107 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में बाल वैज्ञानिकों के पंजीकरण, परियोजना चयन और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के एकेडमिक समन्वयक डॉ. दिलीप कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने और संचालन ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: प्रत्येक विद्यार्थी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास आवश्यक है : बैपटिस्ट डिसूज...