मिर्जापुर, जून 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में गुरूवार को संभव अभियान-6.0 के अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं तथा करीब सौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि संभव अभियान-6.0 का संचालन एक जुलाई से 30 सितंबर तक किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा निर्धारित की गई है। अभियान के तहत गंभीर कुपोषण (सैम) एवं मध्यम कुपोषण (मैम) की रोकथाम और प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का संचालन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायती राज विभाग के समेकित प्रयास से किया जाएगा। प्...