चम्पावत, मई 13 -- पूनम मौर्य, हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की रेडी टू कुक' योजना धरातल पर फेल होती नज़र आ रही है। जमीनी हकीकत यह है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं और नौनिहालों को जो राशन बांटा जा रहा है, वह इंसानों के खाने लायक भी नहीं है। लाभार्थियों का आरोप है कि सरकार द्वारा दिए जा रहा राशन पैकेट में हैं और उसे कोई खाना तक पसंद नहीं कर रहा। बच्चों को दिए जाने वाले सत्तू में अत्यधिक नमक मिलाया गया है, जिससे उसका स्वाद कड़वा और अजीब हो गया है। वही छुआरे भी बहुत खराब गुणवत्ता के है इससे पहले मिलने वाले नमक में भी रेत की मिलावट की शिकायतें विभाग से की गयी थी जिसके बाद विभाग ने नमक देना ही बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं मिलेगी दाल, रिफाइन व दलियाराशन की गुणवत्ता जवाहर नगर स्थित आंगनबाड़ी क...