पलामू, मई 5 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन स्थित बाल विकास परियोजना अंतर्गत तीन आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका की पोस्टिंग हुई है। बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अमित झा ने बताया है कि जेपीएसीसी से चयनित तीन महिला पर्यवेक्षिका पूजा कुमारी, रंजना कुमारी प्रिया कुमारी की नवनियुक्ति पाटन बाल विकास परियोजना में हुई है। तीन नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिका की पोस्टिंग होने से परियोजना में महिला पर्यवेक्षिका की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी एवं अनुश्रवण की संचालन बेहतर होगा। पलामू जिले में पाटन परियोजना के क्षेत्र के अधिकांश गांव काफी गरीबी से जूझ रहे हैं। गरीब परिवारों के तीन साल से छोटे बच्चों, धातृ व गर्भवती महिलाओं व किशोरियों को पोषाहार के अलावा कुशल मार्गदर्शन भी आंगनबाड़ी केंद्र से मिलता है। यह भी पढ़ें- बच्चों के पोषण और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.