बस्ती, जुलाई 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सांऊघाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत दसौती में बाल विकास परियोजना के तहत जुलाई माह से सितंबर माह तक चलने वाले संभव अभियान के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी सहायिका एवं अन्य कार्यकर्ता ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने संभव अभियान के प्रगति की जानकारी लेते हुए बताया कि इस अभियान के तहत गर्भवती व धात्री महिलाओं, अल्प वजन बच्चों तथा सैम बच्चों पर विशेष फोकस करना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्णेन्द्र कुमार यादव ने सैम बच्चों के पोषण प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- समय से पहुचें जरूरतमंद तक पोषक पदार्थ इस दौरान अनीता शुक्ला, कंचन प्रभा, पूनम चौधरी, मम...