बाल विकास परियोजना की तरफ से मिली ट्राइसाइकिल
घाटशिला, जून 6 -- धालभूमगढ़। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की अनुशंसा पर बाल विकास परियोजना की तरफ से गुड़ाबांदा फॉरेस्ट ब्लॉक के रहने वाले जूरिया सामद को ट्राइसाइकिल प्रखंड कार्यालय परिसर में दी गई। विदित हो जूरिया सामद फुटबॉल के एक अच्छे खिलाड़े थे। फुटबॉल खेलकर घर आने के क्रम में साइकिल के पैडल से पैर स्किट कर जाने से चोट आई थी, उनका दाहिना पैर काटना पड़ा। आठवीं कक्षा के बाद स्कूल जाना भी बंद हो गया। विधायक ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से ट्राईसाइकिल देने की अनुशंसा की थी। शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी माया रानी, प्रमुख देवला हांसदा तथा जूनबनी की वार्ड मेंबर फुलमनी टुडू की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.