दुमका, अप्रैल 10 -- स्वस्थ बचपन और बेहतर भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8वां पोषण पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया। आगामी 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण के प्रति जागरूकता फैलायी जाएगी। इस वर्ष पोषण पखवाड़ा की मुख्य थीम बचपन के पहले 6 साल-पोषण पढ़ाई के लिए रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान इस बात पर जोर दिया कि बच्चे के शुरुआती 6 साल उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। सही पोषण न केवल बच्चे को बीमारियों से बचाता है, बल्कि उसकी सीखने की क्षमता और शिक्षा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। शुभारंभ समारोह के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं और पोषण सखियों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों जैसे-हरी पत्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.