दुमका, अप्रैल 10 -- ​स्वस्थ बचपन और बेहतर भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8वां पोषण पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया। आगामी 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण के प्रति जागरूकता फैलायी जाएगी।​ इस वर्ष पोषण पखवाड़ा की मुख्य थीम बचपन के पहले 6 साल-पोषण पढ़ाई के लिए रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान इस बात पर जोर दिया कि बच्चे के शुरुआती 6 साल उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। सही पोषण न केवल बच्चे को बीमारियों से बचाता है, बल्कि उसकी सीखने की क्षमता और शिक्षा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है।​ शुभारंभ समारोह के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं और पोषण सखियों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों जैसे-हरी पत्ते...