कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक चायल स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में मंगलवार शाम विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निःशुल्क मोबाइल फोन वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान एक कार्यकत्री अपने पति के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि पति शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर अचानक उग्र हो गया। देखते ही देखते उसने वहां मौजूद एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज करने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.