घाटशिला, मई 7 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पारुलिया पंचायत भवन में गुरुवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा केम्प लगाया गया। यहां केम्प लगाकर चार पंचायतों साँडरा, छोटापरुलिया, कुमारडुबी, ब्रह्मानकूँडी के 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नया आधार कार्ड बायोमेट्रिक्स सिस्टम द्वारा बनाया गया। इसमें करीब 200 बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया। बताया गया की इसमें 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट नहीं लेकर बल्कि सिर्फ फोटो लिया गया। दस्तावेज के तौर पर बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल के डिस्चार्ज स्लिप और माता-पिता का आधार कार्ड लिया गया। बताया गया की यह सेवा निशुल्क है और इससे बच्चों का आधार सीधे माता-पिता से लिंक हो जाता है।

ग्रामीणों की समस्याएँ पारुलिया के मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सिंह ने बताया कि ग्राम...