गाजीपुर, फरवरी 3 -- जखनियां। स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। भवन की खराब स्थिति के कारण यहां कार्यरत कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ रहा है। छत और दीवारों से मलबा गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कार्यालय में वर्तमान में स्वीकृत 10 पदों के सापेक्ष पांच सुपरवाइजर सेविकाएं और एक कनिष्ठ सहायक कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सहायक, सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी वाहन चालक के पद भी स्वीकृत हैं, लेकिन भवन की जर्जर स्थिति के चलते कार्य संचालन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रत्येक माह पोषाहार सामग्री के भंडारण के लिए गोदाम की आवश्यकता होती है, लेकिन भवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.