बाल विकास के प्रश्नों में उलझे, 1250 अभ्यथियों ने छोड़ी परीक्षा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। यूपीटेट परीक्षा दूसरे दिन भी सकुशल संपन्न हुई। कई स्तर की जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। केंद्रों के गेट पर अभ्यर्थियों के जूते मोजे उतरवाकर देखा गया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया पेपर सरल था लेकिन बाल विकास एवं शिक्षण विधि के प्रश्नों ने बहुत उलझाने का काम किया। दूसरे दिन आवंटित अभ्यर्थियों में 1250 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में दूसरे दिन की परीक्षा संपन्न हुई। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए और 6:50 से 7 बजे तक सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए। सुबह 7:30 बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कराया गया। गेट पर अभ्यर्थियों की कई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.