अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन स्थल, आंगनबाडी सहायिकाओं के चयन, कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों का चिकित्सीय प्रबन्धन आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान उनके रिकवरी रेट, अयोध्या धाम के 70 निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्रों के साथ विभिन्न विकास खण्डों में निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों की प्रगति, खाद्यान्न वितरण, टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना,सहित विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कार्य में प्रगति लाने हेतु सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं के निरीक्षणों की समीक्षा में पाँच मु...