गंगापार, फरवरी 28 -- करमा के विद्यावती मेमोरियल स्कूल प्रांगण में बाल पत्रिका बच्चों की प्यारी बगिया परिवार की ओर से तीन दिवसीय बाल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। पहले दिन विज्ञान भूषण विजय चितौरी ने बच्चों को प्रकृति से जुड़कर स्वस्थ रहने की प्रेरणा दिया। दूसरे दिन डॉ अमरनाथ सिंह तथा लखन प्रतापगढ़ी ने कविता लेखन के विषय में बताया गया। अंतिम दिन शनिवार को डॉ पवन कुमार यादव ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के विषय में बताया। डॉ राजेंद्र शुक्ल, सबरेज अहमद, बेचनलाल विनोदी, राजेंद्र पारखी आदि ने अपनी कविताओं के माध्यम से मार्गदर्शन किया। संचालन लखन प्रतापगढ़ी ने किया। आयोजन विद्यालय के प्रबंधक धर्मचंद्र पटेल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.