लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददातानगर व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सभी बाल वाटिका में बुधवार को नवारंभ उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नौनिहालों ने रेत पर पहली अभिव्यक्ति उकेर कर सशक्त भविष्य का आगाज किया। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बुधवार को सरोजनीनगर के रामचौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल वाटिका नवारंभ उत्सव का आरंभ किया। एसीएस ने नौनिहालों से रेत पर कुछ लिखने को बोला। बिना कोई देर किए उत्साह के साथ किसी ने अक्षरों को लिखकर तो किसी ने अंक लिखकर पहली अभिव्यक्ति को जीवंत रूप से उकेरा। बुधवार को सभी बाल वाटिका में नवांरभ उत्सव का आरंभ हुआ। तीन से चार वर्ष के बच्चों ने रेत पर अक्षर व अंक लिखे। बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का अनुभव प्राप्त किया। इनमें स्वाभाविक जिज्ञासा और सीखने की रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.