देहरादून, मई 10 -- देहरादून। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) ने बाल वनिता आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ मातृ दिवस मनाया। जिसमें आठ महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने 'मां की ममता' के गीत गाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पाठ्य सामग्री व रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं भेंट कीं। उमा अध्यक्ष साधना शर्मा की सासू मां स्व. रमा शर्मा की स्मृति में 'मां के नाम एक गीत' प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 55 महिलाओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता की निर्णायक सोनिया श्रीवास्तव रहीं। इसके तहत दो श्रेणियों में आठ महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। पहली श्रेणी में मीरा नवेली ने प्रथम, रेनू सिंहल ने द्वितीय और प्रतिमा मोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुष्पा भल्ला को सांत्वना पुरस्कार मिला। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर हुए कार्यक्रम में मात...