आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। पल्हनी क्षेत्र के आजमपुर में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ में शुक्रवार को वृंदावन से आए कथावाचक गणेश महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का विषय नहीं हैं, बल्कि उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश और जीवनोपयोगी शिक्षाएं समाहित हैं। उन्होंने कहा कि नंद बाबा के आंगन में बाल कृष्ण की किलकारियों से संपूर्ण ब्रजमंडल आनंदित हो उठता था। माखन चोरी, गोप-बालकों के साथ खेल, कालिया नाग का दमन और माता यशोदा को मुख में ब्रह्मांड दर्शन कराने जैसी लीलाएं यह दर्शाती हैं कि भगवान अपने भक्तों पर असीम कृपा करते हैं। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन उन्होंने बताया कि भगवान की बाल ली...