हाथरस, अप्रैल 11 -- ​सासनी । क्षेत्र के गांव निनामई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास चंद्रेश जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल 'नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' और 'गिरिराज धरण की जय' के जयकारों से गुंजायमान रहा।​​कथा व्यास ने प्रभु की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार कान्हा ने गोकुल में अपनी नटखट अदाओं से सबका मन मोह लिया था। उन्होंने माखन चोरी के प्रसंग को विस्तार से सुनाते हुए कहा कि भगवान की यह लीला केवल माखन खाने के लिए नहीं, बल्कि भक्तों के प्रेम को स्वीकार करने के लिए थी। इसके साथ ही पूतना वध की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि प्रभु ने किस प्रकार अधर्म का नाश कर राक्षसी पूतना का उद्धार किया। चंद्रेश जी महाराज ...