बाल रोग स्वास्थ्य शिविर लगाकर 128 बच्चों का हुआ चेकअप
पलामू, जून 7 -- हुसैनाबाद। अनुमंडलीय अस्पताल में निःशुल्क बाल रोग स्वास्थ्य शिविर लगाकर 128 बच्चों का हेल्थ चेकअप किया गया। साथ ही उन्हे आवश्यकता के अनुरूप परामर्श एवं दवाइयां दी गई।शिविर का शुभारंभ अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एसके रवि, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. सौरभ प्रधान एवं डॉ. प्रणव कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में रांची के रानी हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों की समग्र स्वास्थ्य जांच, विकास मूल्यांकन, पोषण संबंधी परामर्श तथा टीकाकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अभिभावकों को दी। बच्चों में कुपोषण, जन्मजात बीमारियों एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उनके उपचार संबंधी सुझाव भी दिए गए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में मेडिकल टीम की स्वास्थ्य जांच में 282बच्चे पाए गए बीमार बीपीएम विभूति कुमार, वीरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.