पिथौरागढ़, फरवरी 26 -- पिथौरागढ़ जनपद में बदलते मौसम के चलते इन दिनों बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे है। बुधवार को जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर रोगियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान जनपद सहित नगर के अन्य हिस्सों से लोग अपने बच्चों के इलाज को यहां पहुंचे। इस दौरान लोग अपने बच्चों की पर्ची लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस नबियाल ने बारी-बारी से सभी बच्चों की जांच कर उनका इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...