गोरखपुर, फरवरी 17 -- बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में सुविधाओं को मजबूत करने की कवायद शुरू की गई है। बाल रोग विभाग में नवजात को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए जल्द ही वेल बेबी की ओपीडी संचालित की जाएगी, जिससे नवजात के विशेष सुविधा मिलेगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। वेल बेबी की ओपीडी में शून्य से 28 दिनों के शिशुओं की विशेष निगरानी की जाएगी। ओपीडी में नवजात की विकासात्मक स्क्रीनिंग में बौद्धिक और शारीरिक गतिविधियां की जांच होगी। इसके साथ ही सुनने की क्षमता की गहन जांच होगी। नवजात में जन्मजात विकार या कुपोषण के लक्षण है तो उन्हें जल्दी पहचान कर समय से इलाज किया जा सकता है। इसके लिए बाल रोग विभाग के दो विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अलका शुक्ला ने बताया नवजात शिशुओ...