बाल रोग में हुए क्विज क्वेश्चन डॉ. प्राची और डॉ. विवेक प्रथम
कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग सभागार में आईएपी पीडियाट्रिक क्विज फॉर अंडर ग्रेजुएट्स 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. प्राची रावत और डॉ. विवेक कुमार साहू प्रथम रहे। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। 7 राउंड में हुई प्रतियोागिता में बच्चों से जुड़ी चिकित्सकीय जानकारी, क्लिीनिकल केस आधारित प्रश्न, विजुअल राउंड तथा रैपिड फायर राउंड सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की क्विज मास्टर के रूप में डॉ. अली शान ने अत्यंत दक्षता व प्रभावशाली ढंग से संचालन किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष व सचिव डॉ. शैलेन्द्र गौतम, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. एके आर्या, डॉ. यशवंत राव, डॉ. अमितेश यादव और डॉ. राहुल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.