प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ गई है जिनकी नाक से खून आ रहा है। ऐसे बच्चों के साथ आ रहे तीमारदारों को डॉक्टर समझा रहे हैं कि यह कोई बीमारी नहीं है, नाक के भीतर की रक्त वाहिकाएं सूखकर फटने से खून बाहर आने लगता है। इसके लिए कुछ सावधानी बरतना ही पर्याप्त है, घबराने जैसी कोई बात नहीं होती।बाल रोग की ओपीडी में मरीज देख रहे डॉ. अनिल सरोज का कहना है कि मौसम बदल गया है। हवा बहुत शुष्क हो गई है। ऐसे में नाक की झिल्ली सूखकर अकड़ रही है। यह भी पढ़ें- गर्मी में बढ़े त्वचा संक्रमण के मामले इससे होने वाले खिंचाव से पैदा हुई खुजली मिटाने के लिए बच्चे नाक में उंगली डाल देते हैं। इससे रक्त वाहिकाएं फट जाती हैं और खून निकलने लगता है। इसे एपिस्टैक्सिस या नकसीर फूटना कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.