बाल रंग महोत्सव : गजल- सूफी और भक्ति संगीत से श्रोता मंत्रमुग्ध
पटना, मई 3 -- 'फिर कौन बिगाड़ेगा जब राम सहारा है'....जैसे भक्ति संगीत, गजल और सूफी की इन्द्रधनुषी प्रस्तुति से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। मौका था सबेरा कला केंद्र के तत्वाधान में रविवार को तीन दिवसीय 10वें बाल रंग महोत्सव के उद्घाटन का। आयोजन प्रेमचंद रंगशाला में हुआ, जिसका उद्घाटन बरुण कुमार सिंह और मनोज बच्चन ने किया। शुरुआत समर प्रताप सिंह के भक्ति गीत से हुई। इसके बाद गजलों और सूफी गीतों पर श्रोता जमकर झूमे। पटना की संस्था नई धरती की ओर से समूह लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। अभिकल्पना कलावृक्षम की ओर से शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी गई। त्रिवेणी कला केन्द्र की ओर से भी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सबेरा कला केन्द्र के कलाकारों ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बटोरीमौके पर एम्बिशन जैतीपुर पटना की ओर से नाटक '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.