नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स आईएनसी . के खिलाफ बाल यौन शोषण एवं दुरुपयोग सामग्री से जुड़े विज्ञापनों के आरोपों की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने कंपनी की ओर से पहले दिए गए जवाब की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है। यह मामला 3 जुलाई 2026 को जारी किए गए स्वत: संज्ञान नोटिस से जुड़ा है। यह नोटिस एक रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मेटा के प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े विज्ञापन दिखाई दिए थे। आयोग ने मेटा से इन आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा था। सूत्रों के मुताबिक, मेटा ने एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब आयोग को सौंप दिया था। जवाब की समीक्षा के बाद एनसीपीसीआर ने तथ्यों की पुष्टि ...