बाल योग प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने सीखे कई योगासन
भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर। खरमनचक स्थित श्री मारवाड़ी व्यायामशाला में आयोजित आठ दिवसीय बाल योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को बच्चों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक गोपाल कृष्ण डोकानिया ने बच्चों को तितली आसन, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन आदि योगासनों का अभ्यास करवाया। वहीं शिविर में श्वेता सर्राफ ने बच्चों को संगीत के साथ जुंबा डांस कराया और जाह्नवी ने बच्चों को मनोरंजक खेल खिलवाए। मौके पर नीतू झुनझुनवाला, उर्मिला डोकानिया, आशीष सर्राफ, संजय कुमार, रश्मि केडिया आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बाल योग प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने सीखे कई योगासन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.