बुलंदशहर, जून 28 -- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संस्कार संयोजक राकेश मित्तल रहे। शिविर संयोजक एवं योग गुरु कृष्ण गोपाल गोयल ने बताया कि 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह नि:शुल्क शिविर लगातार चौथे वर्ष आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को योगासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान तथा भारतीय संस्कारों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अनुशासित जीवनशैली विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आवश्यक है।समापन समारोह में बच्चों ने योगासनों एवं विभिन्न गतिविधियों का शानदार प्रदर...