विकासनगर, दिसम्बर 19 -- बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को नगर के एक फार्म हाउस में बाल मेला और वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल खेल में नौनिहालों को बचपन से ही शिक्षा और रचनात्मकता से जोड़ना था। मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने गुब्बारे से कई खेल दिखाने के साथ ही मिट्टी से सुंदर खिलौने बनाकर अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया। इस पहल के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और परिवेश से जुड़ी गतिविधियों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। सुपरवाइजर राधा पाठक ने बताया कि इन मेलों का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बच्चों की रुचियों और जरूरतों के प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.