बिहारशरीफ, मार्च 2 -- फोटो : हिलसा-हिलसा के रजवा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथ। हिलसा, निज प्रतिनिधि। रजवा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डॉ. आशुतोष कुमार मानव व मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने किया। बच्चों ने इसमें हुनर दिखाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर एचएम सुधीर पासवान, कमलेश कुमार ठाकुर, रजनीश ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...