हरदोई, दिसम्बर 25 -- माधौगंज, संवाददाता। लखनऊ पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने अपने हुनर और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए आधुनिक उपकरणों और मॉडलों को प्रदर्शित किया। बच्चों ने पर्यावरण प्रदूषण से बचाव, जल संरक्षण, वाटर हार्वेस्टिंग, रोगों से बचाव, कंप्यूटर से जुड़े वैज्ञानिक उपकरण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं, ग्लोबल वार्मिंग, आधुनिक कैलकुलेटर, पेंटिंग, भित्तिचित्र, अमर शहीद राजा नरपति सिंह स्मारक तथा एलपीएस शाखा की इमारत के मॉडल सहित अनेक विषयों पर आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। बाल वैज्ञानिकों द्वारा घरेलू उपयोग के छोटे-छोटे उपकरण, खेती-किसानी से जुड़े यंत्र, पोस्टर, पेंटिंग, गुलदस्ता और घड़ी जैसे मॉडल भी तैयार किए गए। इन्हें देखकर मौजूद लोगों ने सराहना की। मेले का शुभारंभ मुख्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.