मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर भारत सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बागपत, लक्ष्मीनगर और शामली जिलों के संबद्ध सेवा केंद्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मालवीय भवन संघ कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में कार्य विस्तार, गुणवत्ता, बाल विकास और किशोरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप और प्रांत सह सेवा प्रमुख विनय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने बताया कि ट्रस्ट ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कौशल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और शैक्षिक पहल पर निरंतर कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण में तीनों जिलों के सेवा केंद्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर विभाग संघ चालक डा. हरबीर आर्य, विभा...