बाल मनुहार का असर: सात साल के अधिराज की गुहार पर 4 घंटे में बदला ट्रांसफार्मर
शाहजहांपुर, जून 10 -- शाहजहांपुर। कलान तहसील के परौर थाना अंतर्गत ककोड़ा गांव में सात वर्षीय बालक अधिराज की मासूम अपील ने वह कर दिखाया, जो पिछले 24 घंटे से बिजली निगम की अनदेखी के कारण नहीं हो पा रहा था। गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 200 से अधिक घर अंधेरे में डूबे हुए थे। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण परेशान थे, लेकिन समाधान नहीं निकल रहा था। ऐसे में ककोड़ा देसी बॉयज टीम में 'छोटा पैकेट' नाम से पहचाने जाने वाले बाल कलाकार अधिराज ने वीडियो बनाकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मदद की गुहार लगाई। वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही प्रशासन हरकत में आया और कुछ ही घंटों में नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी। जानकारी के अनुसार ककोड़ा गांव का ट्रांसफार्मर सोमवार को फुंक गया था। इसके बाद गांव के करीब 200 घरों की बिजली गुल हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.