हाजीपुर, मई 3 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बाल श्रममुक्त कराने को लेकर दो दुकानदारों के विरुद्ध सहदेई बुजुर्ग थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अंधराबड़ चौक पर स्थित दुकान मेसर्स प्रिंस स्वीट्स एंड चाट भंडार के मालिक सहदेई थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी स्व. शिवजी साह के पुत्र सुरेश साह एवं मेसर्स रुक्मिणी स्वीट्स एवं फल दुकान के मालिक पहाड़पुर निवासी चुल्हाई साह के पुत्र दिनेश साह के विरुद्ध श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी निरज कुमार ने बाल श्रम उन्मूलन कानून के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि 29 अप्रैल को धावा दल ने उक्त दोनों दुकानों से एक-एक बाल श्रमिम को मुक्त कराया। दोनों बाल श्रमिकों को जिले के सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.