औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद शहर में धर्मशाला मोड़ के समीप एक मिठाई दुकान में बाल मजदूरी कराने के मामले में होटल मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें उन्होंने कहा है कि धावा दल का गठन करते हुए एक बाल श्रमिक को कंपनी स्वीट्स के नामक दुकान से बरामद किया गया था। उक्त बाल मजदूर गयाजी जिला के इमामगंज के मैगरा थाना के दुबहल गांव का रहने वाला है। मिठाई दुकान के मालिक औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 के शाहपुर मोहल्ला निवासी शंभू साव के पुत्र रंजन कुमार है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: धर्मशाला रोड में होटल से बाल श्रमिक को कराया मुक्त बच्चे को मुक्त कराने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। धावा दल में ...