कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। बाल मजदूरी उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से समर्पण संस्था द्वारा कोडरमा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 44 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंवादों, कार्यशालाओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को सीएसीएल के सहयोग से कोडरमा में एक दिवसीय सिंपोजियम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला समूहों की सदस्याओं, एवं संस्था कर्मियों ने भाग लिया। शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के मौके पर यह 44 दिवसीय अभियान का समापन होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समर्पण संस्था के सचिव इन्द्रमणि साहू ने बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम, शिक्षा के अधिकार, लैंगिक समानता तथा बच्चों ...