बाल मंदिर अखाड़ा साकची में रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ
जमशेदपुर, मार्च 25 -- साकची स्थित झंडा चौक में सामाजिक एवं धार्मिक संस्था बाल मंदिर की ओर से आयोजित रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम रघुवर दास उपस्थित रहे। मौके पर उन्होंने श्रीराम दरबार में भगवान की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने पगड़ी, पुष्पगुच्छ और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। रघुवर दास ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करने का एकमात्र उद्देश्य था, ताकि एक कल्याणकारी समाज की स्थापना हो सके। रामनवमी के त्योहार का हिंदू धर्म सभ्यता में विशेष महत्व रहा है। बाल मंदिर अखाड़े के 51वें वर्ष के समारोह में शामिल होकर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बाल अवस्था से ही इस अखाड़े से जुड़े हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्र स्वयंसेवक संघ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.