सहारनपुर, फरवरी 26 -- मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कामेला कॉलोनी में आयोजित बाल मंच क्षमता वृद्धि कार्यशाला में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाल अधिकार विषय पर नाटक प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार रचनात्मक कलाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रधानाध्यापक रजा जैदी ने बताया कि विद्यालय में बाल मंच का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, नेतृत्व क्षमता बढ़ाना और समूह में काम करने की आदत विकसित करना है। उन्होंने ने बच्चों को पढ़ाई पूरी कर समाज में पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में ज़ाफरी द्वारा ने शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी गई। इस दौरान यासमीन, नूर सबा, सानिया आदि मौजूद...