कुशीनगर, मार्च 29 -- पडरौना। शासन द्वारा संचालित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह के निर्देशन में थाना एएचटी के प्रभारी निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा नेतृत्व में सिपाही मुकेश कुमार व सुशील कुमार एवं श्रम प्रवर्तन आधिकारी अलंकृता उपाध्याय की टीम ने थाना खड्डा व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। बाल श्रम अधिकारी द्वारा 06 कार्य सेवायोजकों के खिलाफ निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई व बालकों को कार्य मुक्त कराया गया। लोगों को बाल श्रम / बाल भिक्षावृत्ति के बारे में जागरूक किया एवं शासन द्वारा चलाये जा रहे हेल्प लाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 1930 के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.