मेरठ, जुलाई 27 -- राधागोविंद पब्लिक स्कूल, अनुयोगीपुरम में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक वर्ग 2026 का रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के खिताब अपने नाम कर शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला बैडमिंटन एसोसिएशन मेरठ के सचिव राजेश चौधरी रहे। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा ने कड़े मुकाबले में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में भी बाल भारती ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित कर दूसरा खिताब जीत लिया。 यह भी पढ़ें- बैडमिंटन : क्वार्टर फाइन...