बाल भारती इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
बलरामपुर, जुलाई 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। बीएचकेएस बाल भारती इंटर कॉलेज में मंगलवार को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा की दिशा में डिजिटल स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। स्मार्ट क्लास शुरू होने पर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। मुख्य अतिथि डॉ. अल्ताफ ने फीता काटकर कक्षा का उद्घाटन किया। उनके सहयोग से तैयार इस स्मार्ट क्लास में 60 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान से हुआ, जबकि अध्यक्षता डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने की। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान में तीन स्मार्ट क्लास स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही पूरे कॉलेज परिसर को वाई-फाई सुविधा से भी जोड़ दिया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.