बाल भवन में बच्चों के लिए संगीत की कक्षाएं लगेंगी
फरीदाबाद, मई 23 -- पलवल, सरसमल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के लिए बाल भवन में विशेष रुचिकर कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एक जून से शुरू होने वाली इन कक्षाओं में बच्चे कला, संगीत और रचनात्मक गतिविधियां सीख सकेंगे। परिषद ने छुट्टियों के दौरान बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए यह योजना तैयार की है। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बाल भवन पलवल में एक जून से 31 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इन कक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि छात्र छुट्टियों का बेहतर उपयोग कर सकें। उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं। यह भी पढ़ें- संगीत के प्रति रुचि विकसित करें बच्चेशिविर में गतिविधियाँ जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.