बाल भवन में एक जून से लगेंगी ग्रीष्मकालीन कक्षाएं
फरीदाबाद, मई 19 -- पलवल, सरसमल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन पलवल में एक जून से 31 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन रुचिकर कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। कक्षाओं में डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, ड्राइंग, क्राफ्ट, निबंध लेखन और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां कराई जाएंगी। प्रशिक्षित अध्यापक बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। एसडीएम ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक विकास होता है। अभिभावकों से बच्चों को इन कक्षाओं में भाग दिलाने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- बाल भवन में एक जून से लगेंगी ग्रीष्मकालीन कक्षाएं यह भी पढ़ें- खांडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित हुई समर कैंप
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.