जौनपुर, जून 11 -- जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के शिवपुर नहर पुलिया के समीप सैदपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्ति तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि उनके साथ चल रहे उनके कुत्ते को डम्फर ने कुचल दिया। क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रामायण सिंह तथा अनिरुद्ध सिंह उर्फ मखंचु बेलाव कबुलपुर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था। वह दोनों लोग जब गांव के पास पहुंचे थे कि बेलाव की तरफ से काफी तेज रफ्तार से एक मिट्टी लदा डंपर आया। डंपर उनके कुत्ते को रौंदते हुए निकल गया। यह भी पढ़ें- डम्फर की चपेट में आने से बाल बाल बचे मॉर्निंग वॉकर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...