हाजीपुर, फरवरी 6 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में पुलिस ने जिस मकान में एनकाउंटर किया वह मकान करीब 10 दिन पहले ही एक व्यक्ति ने खरीदा था। शुक्रवार की सुबह नए मकान मालिक के रिश्तेदार नरेश राय ने खिड़की दरवाजे की नापी के लिए एक मिस्त्री को बुलाया था। मिस्त्री ने खराब दरवाजे एवं खिड़की की नापी ली थी। इसी क्रम में मिस्त्री की नजर जिस रूम में अपराधी रुका था। उस पर पड़ी। मकान मालिक के रिश्तेदार ने दरवाजा खोलने को कहा। करीब पांच मिनट के बाद भी दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। कुछ भी आवाज नहीं आने के कारण मिस्त्री एवं मकान मालिक के रिश्तेदार वहां से निकल गए। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि जिस दरवाजा को खटखटाया गया था उसे दरवाजे के अंदर अपराधी ठहरा हुआ था। जिसका बिहार एसटीएफ एवं वैशाली पुलिस के द्वारा एनकाउंटर में मार दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.